फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में गैस लीक की जानकारी देगी डिवाइस, नहीं होगा हादसा

विज्ञापन
बिजनौर में रसोई गैस लीक की जानकारी देने वाली डिवाइस दिखाते भाई बहन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रसोई में गैस लीक की जानकारी देगी डिवाइस, नहीं होगा हादसा
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली देहात के गांव खुरर्मपुर खड़क भाई-बहन ने गैस सिलिंडर हादसे से बचाव के लिए एक डिवाइस बनाई है। इस डिवाइस को आईआईटी दिल्ली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में डिवाइस का प्रदर्शन किया गया, जहां डिवाइस को प्रथम स्थान मिला।
थाना क्षेत्र के गांव खुरर्मपुर खड़क निवासी भाई आदित्य और बहन आकांक्षा इस डिवाइस पर साल 2018 से काम कर रहे थे, जो अब पूरा हो चुका है। डिवाइस की टेस्टिंग की जा रही है। आकांक्षा ने बताया कि घरों में डिवाइस लगने से गैस सिलिंडर की वजह से होने वाले हादसों को रोका जा सकता है। यह डिवाइस घर में गैस लीकेज होने पर सायरन बजा देता है और रेगुलेटर बंद कर देता है। साथ ही डिवाइस किचन के एग्जस्ट फैन को चालू करके घर वालों को फोन पर मैसेज और ई-मेल भेजता है। इसके साथ ही आकांक्षा ने बताया कि अगर आप गैस बंद करना या फिर घर की लाइट बंद करना भूल जाते हैं तो आप फोन से घर में लगी डिवाइस को मैसेज भेज सकते हैं, जिससे आपके घर की लाइट और गैस बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी डिवाइस
डिवाइस बिजली से चलेगी, जिसमें बैटरी बैकअप भी है। गैस लीक होने की दशा में डिवाइस एक्टिव हो जाएगी और रेगूलेटर पर लगा मोटर रेगूलेटर को ऑफ कर देगा। इसके बाद डिवाइस रसोई में लगे एग्जोस्ट फैन को चालू कर देगी। वहीं सायरन भी बजेगा। इसके अलावा तीन मोबाइल नंबरों पर कॉल होगी। कॉल नहीं उठने पर मैसेज भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें