फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहिये से उठा धुआं, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी के पहिये से उठा धुआं, हड़कंप मचा
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहारनपुर से मुरादाबाद दिशा में जा रही मालगाड़ी के डिब्बे के पहिये से धुआं उठने की खबर से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। नजीबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी रोक कर तकनीकी खराबी दूर की गई।
सहारनपुर से मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के पहिये से धुआं उठने की मुरादाबाद कंट्रोल से खबर आने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। फजलपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से मुरादाबाद कंट्रोल को गार्ड के डिब्बे से छठे डिब्बे के पहियों से धुआं उठने की सूचना दी गई। मुरादाबाद कंट्रोल ने नजीबाबाद स्टेशन को इसकी जानकारी देकर मालगाड़ी को नजीबाबाद में रुकवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने तत्काल प्रभावित मालगाड़ी के डिब्बे पर पहुंचकर पहिये में आई तकनीकी खराबी को दूर किया। इस दौरान 11:30 बजे से 11:58 बजे तक मालगाड़ी नजीबाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद मालगाड़ी को मुरादाबाद दिशा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें