फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन अवशेष होने पर नाराज हुए डिप्टी कमिश्नर

Sat, 04 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते डिप्टी कमिश्नर एसबी तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अपर आयुक्त प्रशासन मुरादाबाद शिवभूषण तिवारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान कई निकायों का धन अवशेष रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन ने निकाय विभाग का निरीक्षण किया। बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर का धन अवशेष मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए अवशेष धन का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में बाकी काम संतोषजनक पाया। वे नजारत में गए और डैड स्टॉक रजिस्टर देखा। इस दौरान उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कामकाज को भी परखा। खनन के कार्यों की भी समीक्षा की।
 रिकॉर्ड रूम और संयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां बिल बाबू भारत सिंह की सेवा पुस्तिका अधूरी मिली। इसके अलावा भी उन्होंने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। शनिवार को कमिश्नर को कलक्ट्रेट का निरीक्षण करना है। इसी के मद्देनजर अपर आयुक्त ने शुक्रवार को निरीक्षण करके देखा कि कहीं कोई खामियां तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें