फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की हद: मृतक व्यक्ति को अस्पताल में कर लिया भर्ती, मोटी रकम भी ली, फिर डॉक्टरों ने ऐसे छुड़ाया पीछा

Fri, 13 Oct 2023 11:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में लापरवाही की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। एक अस्पताल ने मृतक व्यक्ति को भर्ती कर लिया और मोटी रकम भी ले ली। फिर डॉक्टरों ने ऐसे पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गब्बर इज बैक.... बॉलीवुड की इस फिल्म में दर्शाया गया एक दृश्य बृहस्पतिवार की रात बिजनौर में देखने को मिला। दरअसल, शहर के एक नामी अस्पताल में मृत वृद्ध को भर्ती कर लिया गया। मोटी रकम भी ले ली। पता चलने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में अस्पताल ने रुपये लौटा कर अपना पीछा छुड़ाया।

विज्ञापन


मोहल्ला चाहशीरी के रहने वाले 70 साल के वृद्ध की हृदयगति रुकने से बुधवार की शाम को मौत हो गई। मोहल्ले के एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद भी परिजनों को मौत पर यकीन नहीं हुआ। परिजन उसे शहर के एक नामी अस्पताल में लेकर पहुंच गए। शुरुआती परीक्षण करने के बाद मृतक को भर्ती कर लिया गया। इसके साथ ही भर्ती किए जाने की निर्धारित फीस भी जमा करा ली गई।

इसी बीच अस्पताल के स्टाफ के एक व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए परिजनों को असलियत बता दी। इसके बाद अस्पताल में घंटे तक हंगामा हुआ। मोहल्ले के सैकड़ों लोग अस्पताल में पहुंच गए। बाद में अस्पताल ने जमा कराई गई रकम को लौटाया और व्यक्ति के शव को वापस किया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
विज्ञापन

उधर, अस्पताल संचालक ने आरोपों को निराधार बताया।

यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण

ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें