फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव में शराब पीने से युवक की मौत

Wed, 18 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। नया गांव में प्रधानी पद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा बांटी गई शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने तहरीर देते हुए मौत होने के कारणों की जांच कराने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्र के गांव नया गांव में मंगलवार सुबह रणजीत के पुत्र 19 वर्षीय सुरजीत की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने एक दिन पहले चुनाव में बांटी गई शराब पी थी। इसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। आशंका जताई पंचायत चुनाव की शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


दोपहर तक परिजनों ने शव को घर में रखा। बाद में मृतक के पिता रणजीत ने थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा कि सुरजीत ने गांव के ही दो युवकों के साथ जंगल में बैठकर एक दिन पहले शराब पी थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह बेहोश हो गया। अचानक सोमवार रात में उसकी तबियत खराब हो गई। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है।

उधर, एसओ किरतपुर बीएम सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें