फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत

Fri, 08 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद में मकान बना रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। मंडावली में तीन मजदूरों की मौत के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव मंडावली में मकान बनाते समय उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में मजदूर आ गए। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। मंडावली निवासी असलम शेख के मकान के नजदीक से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है।

मकान के छज्जे के लिए गार्डर व पाइप रखते समय अचानक पाइप विद्युत लाइन से छू गया। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों करंट की चपेट में आ गए। तीनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में गांव सैदपुरी निवासी मिस्त्री भूरा (25 वर्ष), गांव गदाइका निवासी मजदूर आसिफ (20 वर्ष), गय्यूर (22 वर्ष) शामिल हैं। तीन मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेशचंद यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध में जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाकर हाईवे का यातायात सुचारु कराया। एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय ने मंडावली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि तीनों मजदूर गौहर अली ठेकेदार के साथ काम करते थे। घटना के समय ठेकेदार मौजूद नहीं था। मजदूरों की मौत से तीनों के परिवारों में मातम छा गया तथा देर शाम परिजन शव अपने साथ ले गए। इससे पूर्व भी इसी मकान के निकट से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन से करंट लगने से मकान मालिक की 18 वर्षीय भतीजी की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं सौंपी गई है।

नहीं हटाई विद्युत लाइन
नजीबाबाद। मकान स्वामी असलम शेख ने बताया कि मकान बनाने से पूर्व विद्युत विभाग से क्षेत्र से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटाने को कहा गया था, लेकिन विद्युत विभाग ने लाइन नहीं हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें