फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रसाेई में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 22 Aug 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव चक गोवर्धन निवासी शालू (29) पत्नी विकास का शव शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दूसरी मंजिल पर बनी रसोई में छत में लगे कुंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने पति विकास व अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव शेखपुरा लाला निवासी शालू पुत्री धर्म सिंह की शादी 11 अप्रैल 2019 को विकास के साथ हुई थी। उनके दो बेटे कार्तिक (5), तेजस (3) तथा एक बेटी रश्मि (9 माह) है। शालू की मौत से बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ धामपुर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें