फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिनभर चला हंगामा, हरिद्वार में मिलीं लापता छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर । संस्कृत विषय की परीक्षा देने के बाद लापता हुईं इंटर की छह छात्राओं की बरामदगी के लिए दिनभर थाने में हंगामा चला। पुलिस की 11 टीमों का गठन भी किया गया। मगर शुक्रवार की शाम ढलने तक इन छात्राओं को ढूंढ निकाला जोकि हरिद्वार में मिलीं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि छात्राओं ने बताया कि वे नौकरी करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। हरिद्वार पहुंचकर छात्राओं ने रोशनाबाद में तीन हजार रुपये मासिक किराए पर कमरा लिया था। छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार को चांदपुर के एक परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड के संस्कृत विषय की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाली थाना हीमपुर दीपा और चांदपुर के अलग अलग दो गांव की चार छात्राएं अपनी दो सहपाठियों के साथ लापता हो गई। देर शाम तक छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें