फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक अंत: बेटी ने न्यूयॉर्क में आत्महत्या से पहले बनाया था भावुक वीडियो, पति करता था जुल्म की हदें पार

Sat, 06 Aug 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

New York suicide case: न्यूयॉर्क में बिजनौर की बेटी की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बेटी रोते-बिलखते हुए आपबीती सुना रही है। 
विज्ञापन
महिला ने आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New York suicide case: बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के गांव मो. ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह की विवाहित पुत्री मंदीप कौर ने न्यूयॉर्क में पति के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। बेटी ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते-बिलखते हुए अपनी आपबीती सुना रही हैं। वहीं मंदीप के पिता ने सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि यहां का भारतीय वाणिज्य दूतावास इस मामले को देख रहा है और हरसंभव मदद के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मंदीप कौर का न्यूयॉर्क के क्वींस में अत्यंत दुखद परिस्थितियों में निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। हम संघीय और स्थानीय स्तर पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ-साथ समुदाय के संपर्क में हैं। हम सभी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। कौर अपने पीछे चार और छह साल की दो बेटियों को छोड़ गई हैं। 

आठ साल पहले हुई थी शादी
तहसील के गांव मो. ताहरपुर निवासी जसपाल सिंह की पुत्री मंदीप कौर का विवाह आठ वर्ष पूर्व तहसील के ही गांव मथुरापुरमोर निवासी मुख्तियार सिंह के पुत्र रनजोतवीर सिंह से हुआ था। मंदीप कौर अपने पति रनजोतवीर सिंह के साथ 2018 से न्यूयॉर्क के रिचमैंट हिल में रह रही थी। बीती एक अगस्त 2022 को मंदीप ने न्यूयॉर्क में आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले माता-पिता के नाम वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


मंदीप कौर के पिता जसपाल सिंह ने पुत्री की मौत के प्रकरण में नजीबाबाद थाने में उसके ससुर मुख्तियार सिंह, सास कुलदीप राज कौर, देवर जसवीर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसपाल सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। पति रनजोतवीर सिंह षड्यंत्र के तहत मंदीप कौर को कुछ समय पूर्व टूरिस्ट वीजा पर न्यूयॉर्क ले गया। वहां उसकी दूसरी पुत्री हुई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में भी पति मंदीप कौर को लाखों रुपये परिवार से दिलाने का दबाव देकर मारपीट करता रहा। परेशान होकर मंदीप कौर ने वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: दर्दभरी दास्तां: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, राज खुला तो उड़े अफसरों के होश, सिपाही समेत आरोपी दबोचे

विज्ञापन

पुलिस ने मंदीप कौर के पिता जसवीर सिंह की तहरीर पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की खबर मिलने के बाद से आरोपी परिवार के सदस्य गांव से फरार हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना न्यूयॉर्क की है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: UP: बेटी की प्रेम कहानी से तंग था पिता, एक लाख में दे डाली हत्या की सुपारी, हैरान कर देगी षड्यंत्र की ये कहानी


मंदीप को एक नजर देखना चाहते हैं परिजन
मंदीप कौर के परिजन न्यूयॉर्क से उसकी बेटी का शव भारत भेजे जाने की प्रतीक्षा में है। बताया जाता है कि घटना के बाद न्यूयॉर्क में पति रनजोतवीर सिंह को हिरासत में लिया जा चुका है। मंदीप कौर के पिता जसपाल सिंह और परिजन पिछले आठ वर्षों से दहेज उत्पीड़न को लेकर पुत्री के प्रताड़ना के दोषी उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें