फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीमांकन कर किया जाएगा रजबहे पर पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पूर्वी नहर निर्माण खंड छह की ओर से सोमवार को गांव गजुपुरा में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन कर पुलिया निर्माण का कार्य चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि 2004 में विभाग की ओर से दोनों किसानों रामकुमार सिंह व पूर्व प्रधान जगवीर सिंह की जमीन को अधिगृहित कर उन्हें मुआवजा भी दिया जा चुका है मगर ये लोग जमीन को छोड़ने को राजी नहीं है। विभाग की ओर से पुलिया निर्माण का प्रयास किया जाता है तो कार्य में अड़ंगा डाल देख लेने की धमकी दे रहे हैं। विभाग की ओर से तीन दिन पहले दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई थी।
नहर निर्माण खंड-छह नजीबाबाद के जेई अमित कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा धामपुर क्षेत्र में मानपुर गहाला के अंतर्गत कोटरा का निर्माण किया जा रहा है। गांव गजुपुरा के दो किसान पूर्व प्रधान जगवीर सिंह और भाकियू टिकैत ब्लाक संरक्षक रामकुमार सिंह आदि ने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर पुलिया निर्माण में पिछले कई सालों से अड़ंगा डाल रखा है। दो दिन पहले जब सिंचाई विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से खोदाई कर पुलिया निर्माण का प्रयास किया जा रहा था तो आरोपी परिवार के सदस्याें के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी कार्य का विरोध किया। जेसीबी के आगे लेट कार्य को रुकवा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की और मारपीट करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी थी लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

अब सोमवार को विभागीय अधिकारियों की ओर से राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूगी में जमीन को सीमांकन कर निर्माण कार्य चालू किया जाएगा, जिससे जल्द पुलिया निर्माण कर रजबहे को चालू किया जा सके। उधर सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी, मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई होगी।



किसानों को उत्पीड़न किया तो होगा आंदोलन : गजेंद्र सिंह टिकैत

उधर भाकियू टिकैत तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि विभाग के अधिकारी नियमानुसार सीमांकन कर पुलिया का निर्माण करें। यदि मनमाने तौर पर किसानों का उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें