फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के आसपास की फसलें हुईं जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के आसपास की फसलें हुईं जलमग्न
विज्ञापन

अफजलगढ़। कालागढ़ स्थित रामगंगा डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी से नदी के सीमावर्ती क्षेत्र जलमग्न हो रहे हैं। पानी से फसलें डूबने से बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

रामगंगा बांध से बीते एक पखवाड़े से नदी में छोड़े जा रहे पानी तथा रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के सीमावर्ती इलाकों में पानी भर गया है। पानी की निकासी न होने से धान गन्ना व अन्य फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं। हरिराज सिंह, नौबत सिंह, सुरेश सिंह, बह्मपाल सिंह तथा राजीव चौहान सहित अनेक ग्रामीणों का कहना है कि बांध से लगातार पानी की निकासी के कारण नदी तथा उसके सीमावर्ती इलाकों का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों की करोड़ों की फसलें डूबी हैं। गांववासी मवेशियों चारा लेने के लिए खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। जिससे मवेशियों के चारे का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें