चांदपुर में कोरोना संक्रमित चिकित्सक के दाह संस्कार के बाद शमशान घाट को सैनिटाइज करते नगरपालिका
- फोटो : BIJNOR
चिकित्सक के दाह संस्कार के बाद श्मशान घाट को किया सैनिटाइज
चांदपुर। कोरोना संक्रमित चिकित्सक के दाह संस्कार के बाद नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा श्मशान घाट को सैनिटाइज किया गया है। श्मशान घाट को तीन दिन तक सैनिटाइज किया जाएगा।
चांदपुर के चिकित्सक डा.अभय अग्रवाल, उनकी पत्नी व छोटा पुत्र कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया। चिकित्सक की सोमवार रात मेरठ अस्पताल में मौत हो गई थी। पत्नी मेरठ व पुत्र मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को चिकित्सक का दाह संस्कार प्रशासन की मौजूदगी में चांदपुर-महमूदपुर रोड पर स्थित श्मशान घाट पर किया गया था। चिकित्सक के छोटे पुत्र शांतनु अग्रवाल ने पीपीई किट पहनकर अपने पिता को मुखाग्नि दी थी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही नगरपालिका कर्मचारियों ने श्मशान घाट को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि श्मशान घाट को सैनिटाइज करने का कार्य तीन दिन तक चलेगा। पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार व बुधवार दोनों दिन श्मशान घाट को सैनिटाइज किया है।
चांदपुर में कोरोना संक्रमित चिकित्सक के दाह संस्कार के बाद शमशान घाट को सैनिटाइज करते नगरपालिका- फोटो : BIJNOR