फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई दस साल की सजा, 17 हजार रुपए लगाया जुर्माना

Wed, 23 Oct 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

बिजनौर जिले में पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी वर्मा ने दुष्कर्म के आरोपी को दस साल के कठोर कारावास और 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी युवक ने किशोरी को घर से बहला फुसलाकर ले जाने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो विनीश कुमार के अनुसार बिहार निवासी युवक सोनू बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में एक किसान के यहां नौकरी करता था। 28 मई 2016 को गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी गांव के नल से पानी लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोनू पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी कुछ दिन बाद वापस लौट आई। उसने परिजनों को बताया था कि सोनू उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया था। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: अश्लील मूवी दिखाकर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोनू जहांगीराबाद (बुलंदशहर) व अन्य कई जगहों पर ले गया था। वहां सोनू ने उसे बंधक बनाकर रखा व उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोनू के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अदालत ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष के कठोर कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड, धारा 363 आईपीसी के अंतर्गत दो वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये जुर्माना और अपहरण की धारा 366 में पांच साल के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। ये सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माने की राशि में से दस हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें