फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना पर नजर रखेगी तीसरी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दो मई को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की वोटों की गिनती 11 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। मतगणना सात हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी करेंगे। अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में दो-दो सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियों में जुटा है। मतगणना के लिए ब्लाकवार 11 केंद्र बने हैं। करीब 1300 टीमें वोटों की गिनती करेंगी। डीएम रमाकांत पांडेय ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों की बैठक में हिदायत दी है कि मतगणना पूरी निष्पक्षता से हो। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, तहसीलों के एसडीएम व बीडीओ मौजूद रहे।
24 घंटे में समाप्त करनी होगी मतगणना
डीएसटीओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना 24 घंटे में समाप्त होगी। एक कमरे में एक एआरओ रहेगा। एक टीम को 24 या 25 मतपेटी की ही मतगणना करनी है। अगले सप्ताह से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां होगी वोटों की गिनती
अफजलगढ़ ब्लाक की मतगणना एचसीएल इंटर कालेज कासमपुर गढ़ी, नहटौर ब्लाक की एसएनएसएम इंटर कालेज नहटौर, धामपुर ब्लाक केएम इंटर कालेज धामपुर, स्योहारा ब्लाक की एमक्यूं इंटर कालेज स्योहारा, कोतवाली ब्लाक की जनता इंटर कालेज कोतवाली, जलीलपुर ब्लाक की श्रीकृष्ण इंटर कालेज जलीलपुर, नूरपुर ब्लाक की खालसा इंटर कालेज नूरपुर, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर, हल्लौर ब्लाक की सीडी इंटर कालेज हल्दौर, नजीबाबाद ब्लाक की कासमिया इंटर कालेज नजीबाबाद तथा किरतपुर ब्लाक की हिंदू इंटर कालेज किरतपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें