फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रसोइया ने प्रधानाध्यापक पर लगाया नौकरी से हटाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। तहसील नजीबाबाद के ग्राम परतापुर स्थित उच्चतर माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में कई वर्षों से मध्याह्न भोजन बनाने का काम कर रही दो रसोइयों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधानाध्यापक पर प्रताड़ित करने और नियम विरुद्ध नौकरी से हटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रसोइया रीना और गीता ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 जून 2026 को प्रधानाध्यापक ने उन्हें स्कूल बुलाकर पहले खाना बनवाया। फिर कमरे की सफाई करने को कहा। सफाई के दौरान रखी अलमारी गिर गई जिससे उनके बाएं आंख के नीचे और कंधे पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने इलाज नहीं कराया। 15 जुलाई को प्रधानाध्यापक ने उसे और गीता को हटाकर 17 जुलाई को दो नई रसोइयों के फॉर्म पास कर दिए। उन्हें अपमानित कर नौकरी से हटाया गया है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर बहाल करने की मांग की है।
प्रधानाध्यापक नवनीत आर्य ने बताया अप्रैल 2026 में विभाग से 2019 के शासनादेश के अनुपालन के निर्देश मिले थे। नियमानुसार उसी रसोइया की नियुक्ति होगी, जिसका बच्चा विद्यालय में पढ़ता हो। दोनों के बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते, इसलिए नियमानुसार हटाया गया है। प्रताड़ना के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन ने कहा कि विद्यालय जाकर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रसोइयों को नियम के अनुसार हटाया गया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें