फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: औद्योगिक गलियारा बनने से जिले में बढ़ेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसको लेकर आम लोगों और व्यापारिक वर्ग में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक गलियारा विकसित होने पर बाहर से आकर बड़े उद्योग यहां स्थापित होंगे। इससे जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।लखनऊ से यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम जिले में भूमि का निरीक्षण कर चुकी है। औद्योगिक गलियारे की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल का कहना है कि बिजनौर भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। जहां बेहतर कनेक्टिविटी और संसाधनों की उपलब्धता के कारण उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है। औद्योगिक गलियारा विकसित होने की चर्चा से यहां छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग स्थापित होने की संभावना बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि जिले में निवेश भी आकर्षित होगा। इससे युवाओं को अपने ही जिले में काम के अवसर मिल सकेंगे। सभी लोग इसके शीघ्र क्रियान्वयन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें