फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भूमि नहीं मिलने से 11 नलकूपों और पांच ओवरहेड टैंकों का निर्माण लटका

Fri, 05 Dec 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका में कंडम हो चुका पानी की टंकी का ओवर हैड टैंक। संवाद
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर नगर पालिका में अमृत-टू पेयजल योजना के अंतर्गत 11 नलकूपों तथा पांच नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है लेकिन भूमि नहीं मिलने से निर्माण नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण हो जाता तो धामपुर में 19 नलकूप हो जाते और पांच ओवरहेड टैंकों के जरिए नागरिकों को पानी की आपूर्ति की जाती।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार धामपुर की आबादी लगभग 50 हजार थी जो वर्तमान में बढ़कर करीब 62 हजार के आसपास हो गई है। 11 नए नलकूप और पांच नए ओवरहेड टैंक बनने हैं। जल निगम की ओर से इनके लिए बार-बार जमीन चिह्नित कर उपलब्ध कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन जमीन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
61 क्लास वन पालिकाओं में हो चुका निर्माण : अमृत-वन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 200 नगर पालिकाओं में क्लास वन की 61 नगर पालिकाओं में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने का प्रावधान था। इसे संतृप्त कर लिया गया है। अब योजना-टू के अंतर्गत 139 नगर निकायों में नलकूपों और ओवर हेड टैंकों की स्थापना प्रस्तावित है। सरकार की ओर से आगामी 30 साल तक के लिए पेयजल योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें