फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में बदहाल 91 सड़कों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
नजीबाबाद के शेखूपुरा आलम-लाहक कला का खस्ताहाल संपक मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की प्रमुख सड़कों से गांव को जोड़ने वाले रास्तों की सूरत बदलने जा रही है। सालों से बदहाल और गड्ढे में तब्दील ग्रामीण संपर्क मार्गाें का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल 91 सड़कों के निर्माण को निविदाएं आमंत्रित की चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में तीन नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे के नवीनीकरण का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके निर्माण पर 75 करोड़ की लागत आएगी।

पिछले दिनों 80 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्तावों की मंजूरी मिली थी। कुछ और प्रस्ताव भी पास होने वाले हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने 91 ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन अलग-अलग सड़कों की कुल लंबाई 67 किलोमीटर है। जिन पर साढ़े सात करोड़ रुपयों का खर्च आएगा।
विज्ञापन


गन्ना विभाग की 51 सड़कों पर काम चल रहा, वेटिंग में 139 सड़क
जिन सड़कों के निर्माण और रखरखाव का जिम्मा गन्ना विभाग के पास हुआ करता था, अब वे सड़क भी लोक निर्माण विभाग के हवाले हो चुकी हैं। गन्ना विभाग से मिली 51 सड़कों की विशेष मरम्मत का कार्य चल रहा है। इनके अलावा गन्ना विभाग की ही 139 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्तावों के पास होने का इंतजार किया जा रहा है।

80 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। बाकी कुछ और के भी पास होने की उम्मीद है। ऐसे में 67 किलोमीटर लंबी 91 सड़कों के नवीनीकरण को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

- हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें