फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना विभाग की 250 सड़कों की सुधरेगी हालत, मिल गई मंजूरी

Sun, 27 Apr 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कभी गन्ना विभाग के अधीन रहीं सड़कों की हालत बदहाल है। मगर अब इनकी सूरत बदलने जा रही है। दरअसल हाल ही में शासन ने 250 सड़कों की मरम्मत के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दो तीन सालों से गन्ना विभाग ने सड़कों के रखरखाव को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग के हवाले कर दिया गया। लोनिवि के प्रांतीय खंड ने पहले चरण में 80 सड़कों को अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए निर्माण कराया। दूसरे चरण में 51 सड़कों की मरम्मत का बीड़ा उठाया गया। इसके बाद तीसरे चरण में लोनिवि के प्रांतीय खंड ने 139 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिन्हें मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ साथ ही लोक निर्माण विभाग के नजीबाबाद खंड की ओर से भी तीसरे चरण में 111 सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इन्हें भी मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में दोनों खंडों की ओर से 250 सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जिन पर करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बता दें कि ये सड़क कभी गन्ना विभाग की हुआ करती थीं, मगर बजट नहीं होने का हवाला देते हुए गन्ना विभाग ने सड़कों की मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए थे। अब लोनिवि को सड़क मिलने के बाद इनकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें