फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की जांच करेगी समिति

Mon, 21 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नांगल थाना परिसर में किसानों से वार्ता करते एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगलसोती  में नांगल थाने पर शनिवार रात हंगामा कर रहे किसान उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर शांत हुए। उधर, गन्ने की गुणवत्ता को लेकर उपजे विवाद को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने किसानों के गन्ने की जांच की जिम्मेदारी गन्ना समिति नजीबाबाद को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव किशनपुर निवासी किसान रानू शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पहुंचा था, जहां गन्ने की गुणवत्ता को लेकर मिल अधिकारियों और किसानों के बीच विवाद हो गया था। मिल गेट पर धरना देने के बाद भाकियू के बैनर तले किसानों ने नांगल थाने पहुंचकर मिल अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसपी सिटी एमएम बेग, डीसीओ ओपी सिंह, एसडीएम वीके सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने किसानों से वार्ता की। मिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े किसानों के सामने प्रशासन को झुकना पड़ा। एडीएम प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज करने का किसानों को आश्वासन तो दिया, लेकिन रविवार शाम तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
उधर, एडीएम प्रशासन ने चीनी मिल गन्ना लेकर आने वाले किसानों के गन्ने की जांच के लिए गन्ना विकास समिति नजीबाबाद को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने मिल गेट पर समिति का एक कर्मचारी हर समय तैनात रखने के लिए कहा, जो किसानों द्वारा लाए जाने वाले गन्ने की क्वालिटी की रिपोर्ट तैयार करेगा। इस व्यवस्था पर प्रदर्शनकारी किसानों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें