फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कमेटी ने प्राचार्या, सीएमएस, डॉक्टर से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में फर्जी डॉक्टर प्रकरण में गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी ने प्राचार्या, सीएमएस, डॉक्टर का जवाब तलब किया है। तीनों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल के कक्ष नंबर 25 में शुक्रवार को एक फर्जी डॉक्टर मरीजों को दवाई लिखते हुए पकड़ा गया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ और एडीएम प्रशासन की दो सदस्य कमेटी गठित की थी। सोमवार को कमेटी ने फर्जी डॉक्टर प्रकरण को लेकर प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या, सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तुषार सिंह का जवाब तलब किया है।
चिकित्सक के कक्ष में फर्जी डॉक्टर किसके निर्देशन में मरीजों को दवाई लिख रहा था। कब से दवाई लिख रहा था। इसके अलावा अन्य बिंदुओं को लेकर जवाब मांगा है। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ ने कहा कि तीनों को नोटिस भेजकर फर्जी डॉक्टर प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें