फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुर्गे ने बांग मारी जोरदार, पिंजरे में खुद चला आया गुलदार

Fri, 17 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गुलदारों को पकड़ने के लिए वन विभाग का नया प्रयोग कारगर साबित हुआ है। अब बकरियों की जगह पिंजरों में मुर्गे बांधे जा रहे हैं। मुर्गे की लगातार बांग और पंख फड़फड़ाने की आवाज से आकर्षित होकर गुलदार खुद पिंजरों तक पहुंच रहे हैं। इस अनोखी रणनीति से अब तक 15 गुलदार पकड़े जा चुके हैं। हालांकि अब तक 28 गुलदार पकड़े गए है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले बकरी बांधी जाती थी। जिलेभर से अब तक दस बकरियां चोर पिंजरों से चोरी कर चुके हैं। ऐसे में वन विभाग को गुलदार पकड़ना महंगा पड़ रहा था।
इसके बाद विभाग ने पिंजरों में मुर्गे रखने का तरीका अपनाया, जो बेहद सफल साबित हुआ। मुर्गों की बांग दूर तक सुनाई देती है और गुलदार उसे शिकार समझकर पिंजरे तक चला आता है। बिजनौर जिले में करीब 700 से अधिक गुलदारों के होने का अनुमान है। विभाग अब इसी मुर्गा ट्रैप तकनीक को और गांवों में लागू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें