फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में हुई थी लिपिक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध में हुई थी लिपिक की हत्या
विज्ञापन

बिजनौर/स्योहारा। पुलिस ने सात जुलाई को धामपुर क्षेत्र में अमरोहा के डीएफओ कार्यालय के तैनात कनिष्ठ लिपिक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल दो बदमाशों सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक कनिष्ठ लिपिक की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्योहारा पुलिस ने लूट व चोरी की योजना बनाते हुए रेलवे स्टेशन के खंडहरनुमा भवन से स्योहारा के मोहल्ला कस्बा निवासी साजिद, गांव फैजुलल्लापुर निवासी हसमत उर्फ हस्सू, स्योहारा के मोहल्ला मंसूरसराय निवासी सलीम उर्फ बिल्ली, स्योहारा के मोहल्ला पटवरियान निवासी वसीम अहमद व गांव किवाड़ निवासी मोहम्मद अली खान को एक तमंचा, दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश हसमत ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई को वह धामपुर क्षेत्र में अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बना रहा था। इस दौरान अमरोहा के डीएफओ कार्यालय में तैनात लिपिक धामपुर क्षेत्र के गांव जैतरा निवासी भानुप्रताप बाइक से आ रहा था। गांव खदाना के पास उन्होंने ओवरटेक कर बाइक को रोकने की कोशिश की, लेकिन भानु प्रताप नहीं रुका। कुछ दूर चलने के बाद दोनों ने उसकी बाइक रुकवा ली और लूटपाट करने लगे। भानुप्रताप ने लूट का विरोध किया तो दोनों ने चाकुओं से गोदकर भानुप्रताप की हत्या कर दी और फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों से एक तमंचा, दो कारतूस, 13,500 रुपये, लिपिक की हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व धामपुर-स्योहारा रोड पर एक व्यक्ति का बेग चाय पीने के दौरान चोरी किया था। बैग में 19 हजार रुपये, बायोमैट्रिक कार्ड, टैबलेट, चार्जर, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और दो एटीएम मिले थे। पुलिस ने बदमाशों ने की निशानदेही पर एक कलेक्शन सीट, आधार कार्ड, टैबलेट के के पुर्जे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें