प्रांतीय महामंत्री का किया भव्य स्वागत
बिजनौर। कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री सुधीर कुमार सिंह का जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बिजनौर के मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में जिला सहकारी बैंकों के विलीनीकरण, कंप्यूटरीकरण में भ्रष्टाचार, शासकीय डिपॉजिट को जिला सहकारी बैंकों को दिलाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बिजनौर मुख्यालय पर पहुंचे कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय महामंत्री सुधीर कुमार सिंह को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व हल्दौर चौराहा पर भी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मिल चुके हैं। जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक यह संघर्ष जारी रखेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनिंदर कुमार, मंत्री धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रदीप कुमार, विकास कुमार, परमेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, जितेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, रामनारायण मौर्य, करन सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल देशवाल, सुनील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।