लखनऊ में होमगार्ड कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना को राष्ट्रपति पदक प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आद
बिजनौर। बिजनौर के जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. वेदपाल सिंह चपराना को 14 अगस्त 2024 को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा राष्ट्रपति ने की थी। शनिवार को होमगार्ड विभाग के 63वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त पदक प्रदान किया।
यह सम्मान उन्हें उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए दिया गया है। बता दें कि डाक्टर वेदपाल सिंह चपराना ने मेरठ, हापुड़ और बिजनौर समेत कई जिलों में तैनाती के दौरान होमगार्ड विभाग के कार्यालय के लिए जमीन आवंटित कराने में अहम भूमिका निभाई है। बिजनौर में आवंटित कराई जमीन पर पर चार करोड़ की लागत होमगार्ड्स कार्यालय का निर्माण चल रहा है। उन्हें इसी वर्ष भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।