धामपुर। मोहल्ला बाड़वान निवासी होमगार्ड जगदीश सैनी की मौत की वजह पोस्टमार्टम में भी पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। मृतक का बिसरा सुरक्षित किया गया है।
सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि होमगार्ड जगदीश सैनी की मौत ठंड की वजह से होने का अनुमान है क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता नहीं लग पाया। मृतक के बिसरे को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। शुक्रवार रात जगदीश सैनी अतिरिक्त आमदनी करने के लिए बेटे की ई-रिक्शा को लेकर घर से निकला था। शनिवार सवेरे उसका शव नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कॉलेज के पास झाड़ियाें में पड़ा मिला था।