बिजनौर। मौसम में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को घना कोहरा छाया रहा। लेकिन दोपहर में कोहरा साफ हो गया। हल्की धूप सर्दी के आगे बेअसर साबित हुई। दिन में भी लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न हो गई।
रविवार को तीन दिन बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने से पर लोगों को चेहरे खिल गए। बुजुर्ग और बच्चे अपने घरों की छत पर बैठे हुए नजर आए। हल्की धूप होने से सर्दी से बहुत कम राहत मिली। भले ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। मगर, दिनभर चली सर्द हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। शाम होते-होते सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक कुमार ने बताया कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इससे लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार को भी कोहरा छाया रहने की संभावना है।