फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीली डैम पर निगरानी के लिए लगवाया कैमरा चोरी

Fri, 22 Aug 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ में पीलीडैम पर लगे पीलर से गायब कैमरा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। पीली डैम जलाशय पर निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया है। उधर, विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र दूसरा कैमरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन




पीली डैम पर बरसात के दौरान नदियों के जल प्रवाह, संभावित बाढ़ की निगरानी, जलाशय का स्तर, जल संसाधनों का प्रबंधन आदि के साथ ही जलाशय क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने दो माह पूर्व गेट नंबर एक एवं बनैली बैराज गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। कुछ दिन पूर्व पीली डैम के गेट नंबर एक पर लगा कैमरा चोरी हो गया। एसडीओ पंकज कुमार जैन ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा ही इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में विभागीय कर्मी द्वारा पुलिस में तहरीर दे दी गई है। शीघ्र ही दूसरा कैमरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें