- भाजपा ने आयोजित की अमृत काल बजट संगोष्ठी
फोटो-08एनजेडबी01ए और 01बी
नजीबाबाद। भाजपा की ओर से अमृत काल बजट संगोष्ठी में वक्ताओं ने आम बजट को आम आदमी और विकास से जुड़ा बजट बताया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बजट में मोदी सरकार की ओर से आम हितों की रक्षा और बहुमुखी विकास लक्ष्यों से भरपूर बजट बताया।
भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र की अमृत काल बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला मंत्री तरुण राजपूत, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित के नेतृत्व में वालिया रेजीडेंसी में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राजीव सिसौदिया जिला प्रभारी रामपुर ने मोदी सरकार के आम बजट को मध्यम वर्ग सहित सर्व समाज के हितों से जुड़ा प्रभावी बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में आयकर सीमा बढ़ोतरी, महिला कल्याण बचत योजना सहित सभी नागरिकों के हितों को बजट में शामिल किया गया है।
भाजपा के जिला मंत्री तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, नांगल मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने मोदी सरकार के बजट को आम हितों की रक्षा और देश के बहुमुखी विकास से जुड़ा बजट बताया। नगर मंत्री अतुल रुहेला के संचालन आयोजित बजट संगोष्ठी में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीर भुइयार, संदीप तायल ने विचार रखे। इस दौरान विवेक शर्मा, शिवम चौहान, संजय सैनी, आकाश कान्हा कर्णवाल, बिट्टू भटनागर, सुविधा भटनागर, सुरभि सिंह, इंदु राजपूत, विवेक शर्मा, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।
बजट के संबंध में दी जानकारी
नहटौर। बुधवार को ब्लाक परिसर में भाजपा की एक संगोष्ठि हुई, जिसमें जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल ने किसानों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को बजट के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश त्यागी, तर्पण, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, शोभित कुमार त्यागी, विपुल चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।