फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा में डूबे तासिब का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। शाहनगर कुराली गांव के पास रामगंगा नदी में रविवार को डूबे 18 वर्षीय तासिब का 24 घंटे के बाद नदी से शव बरामद हो गया है। रविवार शाम चार बजे से कई गोताखोर उसे ढूंढने में लगे थे। सोमवार करीब चार बजे घटनास्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर तासिब का शव रेत के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर कुराली निवासी 18 वर्षीय तासिब दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अपने दोस्तों के साथ भीषण गर्मी के चलते गांव के पास से गुजर रही रामगंगा नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान अधिक पानी होने के कारण तासिब नदी में डूब गया जबकि उसके दोस्तों ने काफी तलाश करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने भी देर रात तक आधा दर्जन गोताखोरों के जरिए तासिब को नदी में तलाश कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार सवेरे एनडीआरएफ की दो टीमें तासिब को तलाश करने के लिए शाहनगर कुराली पहुंची। सवेरे 8:00 बजे से पूरे दिन तासिब को मोटर बोट के जरिए तलाशने का प्रयास करती रहीं। तभी गांव के लोगों को तासिब का शव नदी के किनारे की रेत के नीचे दबा नजर आया। बताया गया कि तासिब, अशरफ के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का था। मृतक परिवार के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें