फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा में डूबे कृष्णा का दस किलोमीटर दूर मिला शव

Tue, 03 Jun 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेगावाला/बिजनौर। सात दिन पहले नहाते समय गंगा में डूबे कृष्णा (28) का शव मौके से करीब दस किलोमीटर दूर मिला है। गंगा की रेत में पलेज (खरबूजे, तरबूज आदि की खेती) लगाने वाले लोगों ने शव को देखकर सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गंगा बैराज से 10 किलोमीटर दूर ग्राम जलालाबाद गांव के सामने पलेज लगाने वाले लोगों को पानी में शव दिखाई दिया। उन्होंने गांव में आकर सूचना दी। कृष्णा के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शव को देख परिजनों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। कृष्णा अपने पीछे दो बेटियों, पत्नी और माता-पिता को रोता छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें