कालागढ़ । वन विभाग ने पांच वन क्षेत्राधिकारी स्थानांतरित किए हैं।
प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. धनंजय मोहन के कार्यालय से जारी आदेशों के तहत अनुराग जोशी को देहरादून के राजाजी टाइगर रिजर्व से लैंसडोन वन प्रभाग, मनीष कुमार को कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज से पुरोला के गोविंद राष्ट्रीय पार्क, सोनल पनेरू को नैनीताल वन प्रभाग से देहरादून वन प्रभाग, गोविंद सिंह चौहान को चंपावत वन प्रभाग से मसूरी वन प्रभाग, सेवाराम मौर्य को पुरोला के गोविंद राष्ट्रीय पार्क से रामनगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर भेजा गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बड़ोला के अनुसार कालागढ़ रेंज के लिए वनक्षेत्राधिकारी नहीं भेजा है। संवाद