फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 54 दिन से गायब कपड़ा व्यापारी इसरार का शव पोषक नहर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नूरपुर के लापता कपड़ा व्यापारी 38 वर्षीय इसरार का शव गजराैला पोषक नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि नूरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हजरत नगर निवासी इसरार के बड़े भाई मोहम्मद अफसर ने धामपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसका छोटा भाई इसरार 38 वर्ष कपड़ा कारोबारी था। वह कपड़े के सिलसिले में धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तीवड़ी मंझेड़ा निवासी आशु पुत्र अयाज सिद्दीकी के पास आता जाता रहता था। 8 फरवरी को इसरार 1.95 लाख की नकदी, एक लाख के चेक और 99 हजार ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आशु के पास गया था।
इसके बाद इसरार 18 फरवरी को आशु के पास जाने की बात कह कर घर से गया था। 21 फरवरी को जब इसरार से बात होने पर उसने बताया था कि वह आशु के पास है लेकिन अगले दिन इसरार से बात करने का प्रयास किया तो बात नहीं हो पाई। इस संबंध में आशु से जानकारी की तो उसने बताया कि इसरार घर नहीं आया। वह उसे स्योहारा छोड़कर आया है। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन

रविवार को नूरपुर थाना क्षेत्र में गजरैाला स्थित पोषक नहर से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें