फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन के रपटे पर फंसा मिला युवक का शव

Wed, 20 Aug 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। मालन नदी के बिजनौर-मंडावर मार्ग पर स्थित पुराने रपटे के ऊपर से बह रहे पानी में एक युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और काली पेंट पहन रखी है। आशंका जताई जा रही है कि शव नदी में बहकर आया और पुराने रपटे पर आकर फंस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें