नहटौर के गांव बसावन आत्महत्या करने वाले छात्र हर्ष का फाइल फोटो
नहटौर। गांव बसावन निवासी कक्षा दस के छात्र हर्ष (14) पुत्र संजय पाल का शव अपने ही घर में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
गांव बसावनपुर निवासी संजय पाल दिल्ली में रहकर ड्राइविंग का काम करता है। जबकि उसकी पत्नी रामवती बच्चों सहित गांव में ही रहती है। बताया गया कि सोमवार को रामवती, पुत्री तनु को लेकर खरीदारी करने नहटौर गई हुई थीं जबकि उसका इकलौता बेटा हर्ष घर पर ही था।
दोपहर में पड़ोस का एक बच्चा घर पहुंचा तो उसने हर्ष का शव कमरे में लगे पंखे से लटका देखा। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। पता लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसके माता-पिता को फोन पर घटना की सूचना दी। इकलाैते बेटे की माैत पर परिजनों और मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नहटौर के गांव बसावन आत्महत्या करने वाले छात्र हर्ष का फाइल फोटो