फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में फंदे पर लटका मिला होटल कर्मचारी का शव

Fri, 20 Jun 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जिसका शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। मृतक के ससुराल वालों ने हंगामा किया और हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। मृतक के कर्ज में डूबे होने की बात कही जा रही है। बिजनौर शहर की रामपुर बकली कॉलानी में रहने वाले सचिन भारद्वाज (23) पुत्र रमेश भारद्वाज का शव अपने ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। चुनरी का फंदा लगा हुआ मिला। सचिन की मौत की खबर लगते ही शुक्रवार सुबह उसके ससुराल वाले भी पहुंच गए। जिन्होंने एक महिला पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया गया कि सचिन एक रेस्टोरेंट में काम करते हुए गुजर बसर कर रहा था।
विज्ञापन

परिवार में विवाद के चलते उसकी पत्नी काजल अपने मायके मथुरा चली गई थी। जोकि पिछले कई महीनों से अपने मायके में ही थी। लोगों का कहना है कि सचिन ने कर्ज लेकर अपने भाई को रकम दे दी थी। कर्ज में फंसे सचिन ने फंदे पर लटककर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें