चांदपुर। बारिश के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी पर प्रशासन की ओर से जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पांच बाढ़ चौकियां तथा 20 आपदा मित्र बनाए गए हैं। पशुओं के लिए भी दो स्थायी व एक अस्थायी पशु आश्रय केंद्र बनाए गए हैं जहां पशुओं को रखा जाएगा।
एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ चौकियां पर वायरलेस सेट, जाल, टार्च आदि की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित विभागों के कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। गांवों में कर्मचारियों आदि को सचेत एप लोड करा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
बाढ पीड़ितों के लिए बनाई चौकी-
बसंतपुर, खानपुर खादर, बलिया नंगली, पाडला तथा एक अस्थाई बाढ़ चौकी गांव धींवरपुरा में बाढ़ चौकी बनाई गई है।
ये हैं पशु आश्रय ग्रह
गांव बेरखेड़ा में कान्हा गोशाला स्थायी, गांव कुतुबपुर गांवड़ी में कान्हा गोशाला जलीलपुर स्थायी व गांव धींवरपुरा में खाली भूमि पर अस्थायी पशु आश्रय केंद्र बनाए गए है।