फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालकों पर दो खेमों में बंटे भाजपाई

Fri, 11 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक के संचालकों के वोट अपने पाले में करने को लेकर भाजपा के नेता दो खेमों में बंट गए। इस दौरान दोनों खेमों में खूब तकरार हुई। दोनों खेमों ने एक-दूसरे को खूब गालियां दीं। पुलिस दोनों खेमों को शांत करने में जुटी रही। 
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में संचालक वोट करेंगे। 14 सीटों पर चुनाव होना था। इनमें दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, शांति देवी व प्रदीप कुमार निर्विरोध संचालक चुन लिए गए। दो सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं कराया। इन दोनों सीटों पर शासन से संचालक नामित होंगे। बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक में आठ सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा नेताओं के मुताबिक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के रिश्तेदार नूरपुर निवासी दिनेश सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा अपनी मां शांति देवी को चेयरमैन का चुनाव लड़ाना चाह  रहे थे। अशोक राणा के साथ मुरादाबाद के भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, उनके बेटे बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह, बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह, नगीना के सांसद डा. यशवंत सिंह आ गए। ये सब नेता अपने समर्थकों के साथ विकास भवन के पास लगे बैरियर पर आ गए। भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, बिजनौर विधायक सुचि चौधरी के ससुर राजेंद्र सिंह एडवोकेट, राममोहन अग्रवाल, डा.बीरबल सिंह, समेत तमाम नेता रहे। ये सब कलक्ट्रेट के बाहर बैरियर से दूसरी ओर डेरा जमाए रहे। दोनों खेमों की नजर जीतकर आने वाले संचालकों पर रही। चुनाव जीतकर आए नितिन मौर्य, सिद्धार्थ कुमार, मनोज कुमार व प्रेमपाल पहले ही अपनी मर्जी से अपने खेमों में चले गए। संचालकों को लेकर दोनों खेमों में खूब तकरार होती रही। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें