फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 15 साल की मियाद और 41 साल चल गए बैराज पुल के बेयरिंग

Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर बैराज पर मरम्मत का निरीक्षण करते एनएच के अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। देशभर के पुलों में लगने वाले बेयरिंग की गारंटी 10 साल होती है जबकि मियाद 15 साल समझी जाती है। मगर बिजनौर बैराज पुल के बेयरिंग 41 साल चल गए। अब खराब हुए तो पूरी तरह से जंग लगे हुए मिले। जंग लगे चार बेयरिंग को बदलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजनौर के पास गंगा नदी पर साल 1984 में बैराज का निर्माण किया गया। इसके निर्माण के साथ ही उत्तराखंड का गढ़वाल और बिजनौर सीधे दिल्ली से जुड़ गया। सफर भी आसान हुआ। यह पुल बीते 41 सालों से लगातार सेवा दे रहा है। हालांकि आठ अगस्त को गेट नंबर 20 और 21 के बीच रामधारा वाले स्लैब को ज्यादा हिलते हुए देखा गया। इसके बाद वाहनों के लिए बैराज को बंद कर दिया और जांच पड़ताल का दौर चालू हुआ। ब्रिज एक्सपर्ट की जांच में उक्त स्लैब के बेयरिंग खराब मिले। जिन्हें बदला जाना है।

नहीं हुई देखरेख और ऑॅयलिंग
एनएच के अफसरों की मानें तो बेयरिंग की गारंटी दस साल होती है। दस साल के बाद हर दो या तीन साल में इनका निरीक्षण करते हुए ऑयल और ग्रीस करना होता है। मगर बैराज के पुल में ऐसा नहीं किया गया। जब से बैराज बना था तब से लेकर अब तक वही बेयरिंग चल रहे है जोकि निर्माण के वक्त लगाए गए थे। इतना ही नहीं इनमें कोई ऑयलिंग भी नहीं हुई। यही कारण था कि जब जैक लगाकर बेयरिंग निकाले गए तो पूरी तरह से जाम और जंग लगे हुए निकले।
विज्ञापन


साल 2019 में भी बंद हुआ था बैराज


साल 2019 में गेट नंबर 14-15 के बीच स्लैब दरकने की वजह से बैराज को यातायात के लिए बंद किया गया था। करीब दो महीना बंद रहने के बाद स्लैब के आधे हिस्से को तोड़कर फिर से बनाया गया था, तब कहीं जाकर बैराज का पुल यातायात के लिए चालू हो सका था।

आज बनाए जाएंगे पेडस्टल
बृहस्पतिवार को गार्डर और पिलर के बीच जैक लगा दिए गए थे। जिससे गार्डर को स्लैब समेत ऊपर उठाया गया। शुक्रवार को बेयरिंग के कंक्रीट से बने हुए आधार यानि पेडस्टल को तोड़कर साफ किया गया। अब आज शनिवार को पेडस्टल बनाए जाएंगे। जिनके सूखने या मजबूत होने के बाद बेयरिंग डाले जाने हैं।

बेयरिंग की गारंटी दस साल होती है। इसके बाद अगर समय समय पर ऑयल और ग्रीस होता रहे तो पचास या सौ साल भी चल सकते हैं। मगर बैराज पुल के बेयरिंग पूरी तरह से खराब निकले हैं। ...आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें