फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा गांव में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा गांव में घुसा
विज्ञापन

बढ़ापुर(बिजनौर)। जंगल में अपने झुंड से बिछड़ कर रविवार रात एक हाथी का बच्चा गांव बहेड़ी स्थित एक किसान की पशुशाला में आ घुसा। सूचना पर पहुंचे बढ़ापुर व साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों के साथ हाथी के बच्चे को झुंड में छोड़ने के लिए जंगल ले गए। वन टीम जंगल में हाथी बच्चे को साथ लेकर हाथियों के झुंड की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

बढ़ापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदारपुर का ग्राम बहेड़ी बढ़ापुर वन रेंज के जंगल से सटा है। रविवार देर रात्रि जंगल में हाथियों के झुंड से बिछड़कर हाथी का एक बच्चा ग्राम बहेड़ी निवासी उमेश सैनी की पशुशाला में आ घुसा। पशुशाला में बंधे पालतू पशुओं की आवाज सुनकर उमेश ने पशुशाला में देखा तो हाथी का बच्चा दिखाई दिया। उमेश ने इसकी जानकारी अपने पड़ोसी किसान वीर सिंह को दी। वीर सिंह सुरक्षा के दृष्टिगत हाथी के बच्चे को अपने डेरे पर ले गया और इस बाबत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत व बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल कुमार वनकर्मियों की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और हाथी के बच्चे को अपनी सपुर्दगी में लेकर छोटा हाथी में लादकर साहूवाला रेंज क्षेत्र के रामगढ़ के जंगल में हाथियों के झुंड में छोड़ने के लिए ले गए। रामगढ़ के जंगल में अक्सर हाथियों का झुंड दिखाई देने की सूचना है। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत के अनुसार वह बढ़ापुर रेंजर कपिल कुमार व दोनों रेंज के वनकर्मियों के साथ हाथी के बच्चे को साथ लेकर जंगल में हाथियों के झुंड की तलाश में लगे है। वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने यह भी बताया कि यह हाथी का बच्चा एक दिन पूर्व भी अपने साथी हाथियों के झुंड से बिछड़कर खादर क्षेत्र के ग्राम वीरभानवाला में पहुंच गया था और सूचना मिलने पर वन टीम ने हाथी के बच्चे को सुरक्षित जंगल में हाथियों के झुंड के बीच छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें