फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

धामपुर। हाईवे 74 पर गांव सुहागपुर के पास दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर की रानीबाग कॉलोनी निवासी लोकेश कुमार (47) कॉलोनी के ही विशाल चोपड़ा और गांव विरामपुर निवासी अरविंद कुमार के साथ कार से अफजलगढ़ की ओर से जा रहे थे। गांव सुहागपुर के पास उनकी कार की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में लोकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार विशाल, अरविंद घायल हो गए। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि दूसरी कार में दो व्यक्तियों के सवार होना बताया गया है, लेकिन हादसे के दौरान घायलावस्था में एक ही व्यक्ति मिला है। उसकी पहचान बढ़ापुर थाने के गांव वनविटोल निवासी निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें