बिजनौर। जिले में गुलदार के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक लोगों की जान गुलदार के हमलों में जा रही है। पिछले तीन सालों में 31 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
जिले में गुलदार की संख्या ही नहीं बढ़ रही, बल्कि उसका व्यवहार भी बदल रहा है। जिले के हालातों पर नजर डालें तो यहां पर इनकी संख्या 500 से भी ज्यादा होने का अनुमान है। बात व्यवहार की करें तो सबसे पहले इसका वजन काफी बढ़ने लगा है। अकेले रहना पसंद करने वाला गुलदार अब चार-चार के झुंड में दिख रहा है। पिछले दिनों वायरल हुई वीडियों में चार-चार गुलदार भी एक साथ दिखाई दिए हैं।
अब आंकड़ों की बात करें तो गुलदार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 और वर्ष 2024 में 25 इंसानों की जान गुलदार के हमलों में जा चुकी है।
वहीं इस साल हुए हमलों को जोड़ा जाए तो मरने वालों की संख्या अब 31 पहुंच गई है। अब तक 70 से ज्यादा गुलदार पकड़े जा चुके हैं, वहीं 40 गुलदार हमलों में बीमारी