नूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में बृहस्पतिवार को दो युवकों को छुड़ाने की गई डायल 112 पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 38 लोगों को नामजद करते हुए 100 से ज्यादा लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर में दो युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पकड़ लिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल 112 गाड़ी की चाबी निकाल कर ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस टीम को गांव वालों ने घेर कर लाठी डंडे से हमला किया। हमला करने वालों में कई महिलाएं भी थीं। भीड़ ने गांव के रास्ते को बुग्गी लगाकर युवकों को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया।
अब पुलिस ने इस मामले में पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी सोनू उर्फ नरदेव, राधा, रिनू, कमलेश, प्रेमवती, अनीता, ममता, आरती, मोनी, सुरेंद्र, मोहित, कुनाल, विपिन, वीरसिंह, मनोज, अंकित, छुन्नू, निशांत, अर्जुन, मेहर, जोनी, धर्मपाल, अमित, हरिराज, रिन्नी, अक्षय, अजय, जयप्रकाश, नन्हे सैनी, राशु, चंदन, बोबी, सोनू, आदित्य, कौशल, नवीन, विनोद, डोली निवासी गांव झीरन को नामजद किया है।
nपीएसी तैनात : गांव पुरैना में हुए बवाल के तीसरे दिन भी पीएसी बल तैनात रहा। जिससे गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस उपद्रवकारियों की पहचान में जुटी है। पुलिस मौके से मिले बाइको के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दंपती की हत्या में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पूर्व विधायक कमलेश सैनी, क्षेत्रीय विधायक रामावतार सैनी ने परिवार को ढांढस बंधाया।