फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की मौत से गांव में गम का माहौल

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव बकैना के जवान ऑफिसर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सैनिक की मौत से गांव में गम का माहौल
विज्ञापन

चांदपुर। जम्मू में उड़ी सेक्टर में तैनात गांव बकैना निवासी सैनिक का शव झेलम नदी में मिलने पर गांव में गम का माहौल बना हुआ है। गांव में सैनिक के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चांदपुर क्षेत्र के गांव बकैना निवासी सुरेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र ऑफिसर सिंह आर्मी में जवान था। उसकी वर्ष 2016 में जाट रेजीमेंट में भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू के उड़ी सेक्टर में थी। चार जून को अचानक ऑफिसर लापता हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पांच जून को लापता होने की सूचना अधिकारियों से उसके पिता सुरेंद्र सिंह को मिली थी। तभी से परिजन परेशान थे। बुधवार को ऑफिसर का शव झेलम नदी में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया था। गांव में शोक व्याप्त हो गया। ऑफिसर के तीन बहन व एक भाई हैं। करीब एक साल पहले ही ऑफिसर की शादी हुई थी। ऑफिसर का छोटा भाई भी अपने बड़े भाई से प्रेरणा पाकर जाट रेजीमेंट आर्मी में भर्ती हो गया था। बरेली में उसकी ट्रेनिंग चल रही है। गांव में ऑफिसर के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार किया जा रहा है। ऑफिसर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को किसी समय तक गांव पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें