फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली से निकली कई प्रदेशों के व्यंजन की सुगंध

विज्ञापन
विज्ञापन
थाली से निकली कई प्रदेशों के व्यंजन की सुगंध
विज्ञापन

बिजनौर । विवेक कॉलेज ऑफ एजूकेशन बिजनौर में गृह विज्ञान विभाग में फूड फैस्ट कलर ऑफ इंडिया थाली आहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रदेश के प्रमुख भोजन को छात्राओं द्वारा बनाया गया। कार्यक्रम में थाली में सजे कई प्रदेशों के व्यंजन की सुगंध महक रही थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड व विवेक इंटिग्रेटड थाली बनाई गई। छात्राओं ने थाली में पारंपरिक रूप से सभी व्यंजनों को प्रदर्शित किया। छात्राओं ने अपनी वेशभूषा द्वारा विभिन्न प्रकार के राज्यों की थाली को पेश किया। प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी ने सभी राज्य की थाली का स्वाद लिया और कहा सभी छात्राओं ने अपने हुनर का प्रयोग किया। विभाग की विभागाध्यक्ष प्रेरणा वर्मा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, समन्वयक डॉ. हितेश शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी व लॉ विभाग के प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर शालू एवं ज्वाइंट कोआर्डिनेटर साक्षी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूबी, असमा, पारूल, जैनब व नेहा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें