फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा कब्जाए तालाब पर प्रशासन का चला बुलडोजर

विज्ञापन
नजीबाबाद- गांव गुनियापुर में तालाब को कब्जा मुक्त कराने पहुंची राजस्व टीम के साथ नायब तहसीलदार 
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद जागा प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत गुनियापुर में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा तालाब की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन जागा है। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तालाब भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। हालांकि एक दिन बाद प्रशासन का बुलडोजर शांत हो गया।
हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गांव गुनियापुर से होकर गुजरता है। हाईवे के किनारे ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर प्रॉपर्टी डीलरों नजर है। प्रॉपर्टी डीलर सरकारी तालाब के आसपास हाईवे के किनारे कॉलोनी काट के लिए जमीन खरीद रहे हैं। कॉलोनी का भरान करते-करते ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जाने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत गुनियापुर में आया है। प्रॉपर्टी डीलरों ने कॉलोनी का फ्रंट कम होने पर ग्राम पंचायत की तालाब की भूमि पर कब्जा करने प्रयास किया।
विज्ञापन

कॉलोनी का भराव करते-करते ग्राम पंचायत के खसरा नंबर 471 तालाब का भी भराव शुरू कर दिया। प्रॉपर्टी डीलरों ने करीब 80 एकड़ में फैले तालाब के करीब 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में भराव कर दिया। ग्रामीण अशोक कुमार ने तालाब पर अवैध कब्जे की आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई तो प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ममता यादव के नेतृत्व में कानूनगो सुनील कुमार, लेखपाल सुभाष कुमार, सुरेंद्र सिंह राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैमाइश कर तालाब की सीमा तय की। साथ ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने तालाब उसके प्राकृतिक स्वरूप में लाने के लिए भरान की मिट्टी को ग्राम पंचायत की भूमि खसरा संख्या 367 डालवाया।
उधर नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। उसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें