फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों से जेल में मिले

Thu, 22 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह ने पेद्दा प्रकरण में जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा।
विज्ञापन

सांसद के मुताबिक बंदियों ने उनको बताया कि इस केस में कुछ युवकों को भी झूठा फंसाया गया है। 14 वर्षीय कक्षा दस के छात्र दीशू उर्फ यश कुमार पुत्र तेजपाल सिंह तथा वीरा कॉलेज में बीटेक कर रहे 17 वर्षीय नितिन पुत्र संसार सिंह का नाम झूठा लिखाया गया है। सांसद ने सभी को केस की सही जांच कराने व निर्दोषों का नाम केस से निकलवाने की बात कही। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने व संयम बरतने की अपील की। इस दौरान कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ. तेजपाल वर्मा, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र राजपूत आदि रहे। 
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में भारतीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन ने पेद्दा कांड में गांव कछपुरा के प्रधान दिलावर सिंह की नामजदगी को गलत बताया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया के नेतृत्व में प्रधानों ने डीएम जगतराज त्रिपाठी व एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान संजीव कुमार, सुधीर कुमार, योगेश कुमार, अनीता, पुष्पेंद्र सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें