फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव में ढोल बजाकर की हत्यारोपी की फरारी की घोषणा, नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। चर्चित ट्रक चालक सलमान हत्याकांड के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने अब सख्त रुख अपना लिया है। न्यायालय से फरारी की उद्घोषणा जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के गांव व घर पर ढोल बजवाकर मुनादी कराई और आत्मसमर्पण के निर्देश दिए, अन्यथा कुर्की की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

19 फरवरी की रात शुगर मिल गेट पर टोकन पहले लेने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया था। आरोप है कि इस दौरान ट्रक चालक सलमान पुत्र नसरुल्ला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शाह आलम की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम विरामपुर निवासी अजीम पुत्र यासीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन घटना के एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गिरफ्तारी में नाकामी के बाद पुलिस ने पहले गैर-जमानती वारंट जारी कराया और अब न्यायालय से फरारी की उद्घोषणा का प्रपत्र हासिल कर लिया है।
रविवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचे, जहां नोटिस चस्पा कर ढोल बजवाकर मुनादी कराई गई और आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ किया है कि निर्धारित समय के भीतर आरोपी के पेश न होने पर उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें