फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। महिला से दुुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने शनिवार को शहर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। सिपाही के घर पर दो दिन पहले पुलिस ने फरारी का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन

बिजनौर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पति-पत्नी में समझौता कराने के लिए सिपाही मनोज रस्तोगी महिला के घर आने लगा। सिपाही ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 31 अक्तूबर को सिपाही के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सिपाही का मुरादाबाद तबादला हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिपाही को मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया। 24 नवंबर को सिपाही के समझौते से मुकरने पर महिला ने जहर खा लिया था। मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सिपाही के चांदपुर स्थित आवास पर फरारी का नोटिस चस्पा किया था। पुलिस सिपाही की तलाश में लगी है पर वह हाथ नहीं आ रहा। शनिवार को सिपाही मनोज रस्तोगी ने अपने अधिवक्ता के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। मनोज रस्तोगी ने अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोप को गलत बताया। कहा कि महिला ने उस पर गलत आरोप लगाया है। एक अन्य महिला ने इससे पूर्व भी उस पर इस तरह के आरोप लगाए थे। पुलिस ने काफी देेर तक सिपाही से पूछताछ की। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें