फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के छप्पर में लगी आग

Fri, 01 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद के मोहल्ला गौतम नगर में लगी आग को बुझाने में जुटे क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद में आबादी के बीच छप्पर और लकड़ियों में आग लगने से क्षेत्रवासियों में अफरातफरी मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने समय रहते तेजी से फैलती पर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला गौतम नगर निवासी असलम का परिवार बृहस्पतिवार सुबह नजदीक स्थित गांव बौरेकी में एक शादी में गया था। दोपहर परिवार घर लौटा ही था कि अचानक घर के छप्पर में आग लग गई। आग लगने का किसी को एहसास भी नहीं हुआ। कुछ देर में छप्पर के नीचे रखी लकड़ियों  में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने से क्षेत्रवासियों में अफरातफरी मच गई। पड़ोस में ही लगे एक सबमर्सिबल से आग पर पानी की बौछार कर लोगों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। तब तक असलम का छप्पर और ईंधन जलकर खाक हो गया था। आग से पड़ोसी रईस के मकान की एक दीवार को भी आंशिक क्षति पहुंची। तेजी से फैल रही आग पर समय रहते काबू पा लेने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें